सौगात #जैम से मुक्त : ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की एक लाइन झांसी को समर्पित

झांसी। गाँधी जयंती के दिवस बहुप्रतीक्षित ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की एक लाइन खोल कर झांसी को समर्पित की गयी। इससे ग्वालियर रोड रेल क्रासिंग गेट 117 पर लगने वाले जैम से राहत मिलती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में सांसद अनुराग शर्मा व नगर विधायक रवि शर्मा ने अलग अलग दिवसों में ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की एक लाइन को चालू करवाने के लिए ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। जिसमें सेतु निगम के अधिकारियों ने 2 अक्टूबर को एक लाइन खोले जाने का आश्वासन दिया था। 2 अक्टूबर को शाम 5 बजे एक लाइन को शुरू कर दिया गया। नगर विधायक रवि शर्मा के साथ भारी जन समुदाय ने अति उत्साहित होकर ओवरब्रिज की एक लाइन का नया सफर तय कर भाजपा सरकार के जनहित के इस कार्य की खुले दिल से सराहना की।

इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि आज झाँसी वासियों का सपना पूरा हुआ। ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की एक लाइन को खोलने से आम जनता को आवागमन की अत्यंत सुविधा होगी। नये ओवरब्रिज का सफर झाँसी वासियों के लिए अति प्रफुल्लित करने वाला है। उन्होनें कहा कि ओवरब्रिज की दूसरी लाइन भी जल्द प्रारम्भ होगी। नगर विधायक ने कहा कि झाँसी-ललितपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य निकट भविष्य में जल्द आरम्भ होगा।

इस अवसर पर नगर विधायक रामतीर्थ सिंघल निवर्तमान महापौर, मुकेश मिश्रा निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित, ज्योतिषाचार्य मनोज थापक, सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल, मनीष दीक्षित, नीलम सकरैया, दीपक व्यास, सेतु निगम प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार, लेखाधिकारी गजेन्द्र सिंह, एवं अन्य अधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन, जीतेन्द्र तोमर, अंकित साहू, रिषी सैनी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कपित बिरसैनिया, पिछड़ावर्ग मोर्चा अध्यक्ष विकास कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित जादौन, सभासद सुनील नैनवानी, नीता अवस्थी, कुसुम लता सक्सैना, श्वेता नामदेव, पंकज झाँ, विवेक परिहार, नीरज स्वामी, राहुल तिवारी, विवेक दत्त स्वामी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र दुबे, गोकुल दुबे, पंकज राय, देवेन्द्र दुबे, सौरभ मिश्रा, रवीश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।