झांसी। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक अधिवक्ता ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। इससे पहले कि अधिवक्ता आत्मघाती कदम उठाता वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाई और अधिवक्ता को पकड़ लिया। अधिवक्ता का नाम निशांत मिश्रा बताया गया है।
अधिवक्ता द्वारा उठाए गए उक्त कदम के पीछे बताया गया है कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की गई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नवाबाद थाना में तहरीर दी थी, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दुखी होकर आज अधिवक्ता निशांत मिश्रा बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और अपने शरीर पर डाल लिया।
अधिवक्ता ज्वलनशील पदार्थ डालकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देता उससे पहले ही पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में सनसनी फ़ैल गई। फिलहाल पुलिस द्वारा पीड़ित अधिवक्ता को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अधिवक्ता की मांग है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाए। देखना है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है ?














