झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत बड़ागांव गेट बाहर नाले के मलवे में औंधे मुंह पड़ा व्यक्ति का सड़ रहा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
दरअसल आज सुबह प्रतिदिन की तरह क्षेत्रवासी बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी के पास स्थित नाले पर दैनिक क्रिया करने गए थे। वहां नाले से असहनीय दुर्गंध आने पर लोगों ने झांक कर देखा तो नाले में सड़ी गली अवस्था में किसी व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को नाले से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक विक्षिप्त लग रहा है। जांच और शिनाख्त कराने का प्रयास चल रहा है।














