उप्र के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा उप्र तेजी से नंबर एक की तरफ बढ़ रहा 

झांसी। झांसी प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ है। अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने गुंडे माफियाओं को आगे बढ़ाने का लगातार काम किया है। जब जब सपा की प्रदेश में सरकार रही तब तब कुकृत्य हुए हैं। झांसी, बुंदेलखंड भी उससे अछूता नहीं है।

मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तड़के सुबह झांसी पहुंचे।दतिया मप्र जाते समय झांसी सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री जातिगत जनगणना के सवाल से कन्नी काट गए। उन्होंने कहा कि भाजपा को सर्व समाज का साथ मिल रहा है। दलित समाज हो या फिर ओबीसी सभी को प्रधानमंत्री की गरीब जन कल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा। सभी लोग प्रधानमंत्री को अपना अभिभावक मानकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ा रहे है। वही मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होता है तो विभिन्न प्रदेश के लोग यहां आते हैं वैसे ही हम भी जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री की गरीब जन कल्याण योजनाओं को लेकर जन-जन के बीच है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों को भरोसा बढ़ा है। सभी समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं। उत्तर प्रदेश तेजी के साथ नंबर एक के लिए आगे बढ़ रहा है।

मध्य प्रदेश चुनाव के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होता है तो विभिन्न प्रदेश के लोग यहां आते हैं वैसे ही हम भी जा रहे हैं। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे। पत्रकारों से मुलाकात करने के बाद वह मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने के लिए दतिया जायेंगे। दर्शन करने के बाद वह मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और सरकार की नीतियों के बारे में बतायेंगे।