झांसी मंडल द्वारा स्क्रैप निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन
झांसी। झांसी मंडल, उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में मार्च माह के अंत तक स्क्रैप सामग्री के निस्तारण द्वारा 60.74 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मंडल रेल प्रबंधक झांसी मंडल आशुतोष के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी विभागों के बेहतर समन्वय के फलस्वरूप झांसी मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 में स्क्रैप सामग्री निस्तारण के लक्ष्य 50 करोड़ रुपए से 21.48% अधिक के आकंड़े 60.74 करोड़ रुपए को प्राप्त किया है।
वित्त वर्ष 2021-22 में झाँसी मंडल द्वारा रेल पथ स्क्रैप (P-Way Scrap) – 10711.42 MT एवं अन्य विविध स्क्रैप (Other Misc Scrap) – 648.35 MT का निस्तारण किया गया है। इसके अतिरिक्त अपनी कोडल आयु पूरी कर चुके कन्डमण्ड रोलिंग स्टॉक (डीजल लोको – 8 नंबर , BG कोच – 13 नंबर, NG कोच – 18 नंबर , NG वैगन – 11 नंबर) का भी निस्तारण इ-ऑक्शन के माध्यम से इसी वित्त वर्ष में किया गया है। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन पर आशुतोष , मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है तथा अगले वित्त वर्ष में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है।