– नेता जी स्व मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर विचार संगोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

झांसी। सिद्धेश्वर मंदिर गार्डन ग्वालियर रोड झाँसी में समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में नेता जी स्व. मुलायम सिंह यादव सस्थापक समाजवादी पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला कि अध्यक्षता में हुई ।

पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव की प्रथम पूण्यतिथि पर सर्वप्रथम शांति पाठ, हवन पूजन के साथ श्रद्धांजलि सभा के दौरान अतिथियों ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री लोक सभा प्रभारी आर.एस कुशवाहा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी आज भी हम सब के विचारों में जीवित हैं उन्होंने जिस तरह महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया वो जग जाहिर है। फूलन देवी को टिकट देकर लोकसभा पहुंचा 1993 में मुख्यमंत्री बनने के बाद फूलन देवी पर दर्ज सभी मुकदमे वापस दिए वही 1996 में पहली बार फूलन देवी को टिकट दिया गया। उन्होंने कहा कि साल 1992 में जनता दल (समाजवादी) से अलग होकर समाजवादी पार्टी के रूप में अपनी अलग पार्टी बनाई तब तक वो पिछड़ी जातियों औरअल्पसंख्यकों के बीच खासे लोकप्रिय हो चुके थे। उनके महान विचारों एवं कार्यों का सम्मान राष्ट्रपति द्वारा पद्म विभूषण पद से दिया गया।

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने कहा कि कई आंदोलन में स्वर्गीय नेताजी से उन्हें प्रेरणा मिली संघर्षों के दौर में नेताजी ने संघर्ष किया लोग कल्पना भी नहीं कर सकते आज की राजनीति में जिस तरह से निर्दाेषों पर उत्पीड़न हो रहे हैं निश्चित ही मुलायम सिंह यादव के विचारों को लेकर समाजवादी साथी एक होकर आगे बढ़ेंगे और डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी भागीदारी देंगे|

पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव ने कहा कि देश की राजनीतिकी शुरुआत नेताजी मुलायम सिंह यादव ने लोहिया जी के नेतृत्व में की गरीब मजदूरों की ओर देखा नौजवानों किसानों के लिए कार्य किया देश में समाजवाद लाने के लिए समाजवादी पार्टी का उन्होंने गठन किया। ऐसे नेता सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष संत सिंह सेरसा ने कहा कि समाजवाद की पहचान ही मुलायम सिंह यादव से है। उन्होंने दलित, शोषित और पिछड़ों की आवाज को बुलंद किया।

इस अवसर पर सतीश जतारिया पूर्व विधायक, राम सेवक पाल प्रदेश उपाध्यक्ष पिछडा मोर्चा, ममता कुशवाहा प्रदेश सचिव, अरविन्द्र वशिष्ठ आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जितेन्द्र पाल सिंह जीतू,मौहर सिंह राठौर, केशबानन्द कुशवाहा, दिनेश मिश्रा, पीताम्बर पटेल, संजय पाल, शकील खान, अमित कुशवाहा, अजय अतरौली, विजय चौरिया, राहुल मिश्रा, जयदेव शिवहरे, शैलेन्द्र यादव, ओ.पी.वैध, प्रकाश यादव, सर्वेश यादव, अंकित यादव, शशिकान्त राजपूत, अनश मकरानी, अरिफ खान निखिल पाठक, हरनारायण यादव, जितेन्द्र भदौरिया, पवन बाल्मीकि, असेन्द्र सिंह यादव, शशंाक यादव, आदि लोग मौजूद रहें। संचालन विजय कुशवाहा ने एवं अभार अमित कुशवाहा ने व्यक्त किया।