लापता हाईस्कूल की छात्रा का शव कानपुर रेलमार्ग पर मिला 

झांसी । झांसी -कानपुर रेल लाइन पर चिरगांव थाना क्षेत्र में हाई स्कूल की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। कल छात्रा घर से कोचिंग के निकली फिर लौट कर नहीं आई थी। उसकी गुमशुदगी की परिजनो ने पुलिस से शिकायत की थी। परिजनों ने मृतका की सहेली और उसके बॉयफ्रैंड पर हत्या का आरोप लगाया है।

जिले के चिरगाँव में निवासी नवल किशोर गुप्ता की लगभग 16 वर्षीय पुत्री पलक गुप्ता उर्फ पल्लवी हाईस्कूल की छात्रा थी। वह क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। विगत सायं पलक कोचिंग जाने की कहकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद उसकी सहेली ने बताया कि पलक कोचिंग नहीं आई है। इस पर सभी घबरा गए और उन्होंने पलक की खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो इसकी शिकायत करते हुए थाना चिरगांव पुलिस से करते हुए अवगत कराया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।

मंगलवार सुबह पता चला कि झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर एक लड़की का शव है। मौके पर जाकर देखा तो वह शव पलक गुप्ता का निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की मानें तो पलक की अपनी सहेली रागनी से फोन पर चेटिंग होती थी। पलक की सहेली के बॉयफ्रेंड ने किसी बात को लेकर उसे धमकी दी थी। आशंका है कि पलक की हत्या कर उसके शव को रेलवे लाइन पर फेंका है। क्योंकि पलक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान है। जिसमें उसकी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड का हांथ हो सकता है।

मृतका के भाई का कहना है कि कोचिंग की कहकर उसकी बहन पल्लवी निकली थी। जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस से रिपोर्ट की गई। पुलिस वालों ने उसके फोन को सर्विलांस पर लगाया और जांच हुई। सुबह 10 बजे पुलिस वालों का फोन आता है कि रेलवे ट्रेक पर एक बॉडी मिली है। जब हम लोग देखने गए तो शव पल्लवी का ही था। जब शिनाख्त होने के बाद जानकारी हुई कि उसकी जो फ्रेड थी उसका बॉय फ्रेंड ने कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि आपको हम उठा लेंगे और मारकर फेक देंगे। उसके बाद यह हादसा हुआ है। हम लोगों का शक है कि उसी पर है। उसकी बहन के मोबाइल पर कुछ चेटिंग है जो पुलिस वालों के पास है। पुलिस ने हम लोगों को मोबाइल नहीं दिखाया है। उसके चेहरे पर निशान है उंगलियां भी कटी हुई है जिससे लग रहा है कि पहले मारा गया है इसके बाद उसे ट्रेक पर फेंका गया है। उसका बैग नही मिला, कॉपी किताबे ही मिली हैं।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी का कहना है कि थाना चिरगांव में रेलवे पटरी के पास एक लड़की के कटने की सूचना मिली थी। इस संर्दभ में पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव का पंचायत नामा की कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। साथ ही साथ जांच कराई जा रही है जांच में जो भी तत्थ सामने आयेंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी।