कुख्यात प्रेम खटीक के सट्टा सिंडिकेट के चार गुर्गे गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ का हिसाब मिला

0
320
Oplus_16908288

बबीना पुलिस द्वारा 17 मोबाइल, 3 लैपटॉप, एक टेबलेट बरामद

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में सट्टा माफियाओं पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही के चलते बबीना थाना पुलिस ने अंतरप्रांतीय सट्टा माफिया प्रेम खटीक के सट्टा सिंडिकेट के चार सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा का डेढ़ करोड़ का लेखा जोखा, तीन लाख से अधिक की कॉइनस, 17 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप, एक टेबलेट, एक केलकुलेटर, दस रजिस्टर बरामद कर लिए हैं। इस मामले में प्रेम खटीक सहित तीन फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस लाइन में मीडिया को जानकारी देते हुए आईपीएस अरीबा नोमान ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में क्रिकेट के ऑन लाइन सट्टा के खिलाफ चलाई जा रही कार्यवाही के तहत बबीना थाना पुलिस ने बिरजू श्रीवास उर्फ गोविंद के मकान में छापा मार कर सैंयरगेट निवासी संतोष श्रीवास, नैनागढ़ निवासी उमेश गुप्ता, मिशन कंपाउंड निवासी आशीष अग्रवाल, कृष्ण इंक्लेव निवासी सचिन कुमार यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ करोड़ रुपए का लेखा जोखा, तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल, एक टेबलेट, दस रजिस्टर, तीन लाख 96 हजार की कॉइनस बरामद की।

पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि सन्तोष श्रीवास आनलाईन सट्टेबाजी का एजेन्ट है तथा उमेश, आशीष अग्रवाल व सचिन कुमार यादव के साथ मिलकर कम्प्यूटर व मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट की सट्टेबाजी करता है। सन्तोष श्रीवास ने सट्टे की आईडी प्रेम खटीक मो0नं0 7380849655 तथा निहाल मो0नं0 8881501411 से 30 प्रतिशत के लाभ पर ली थी। प्रेम खटिक व निहाल से आईडी पर 1.5 लाख क्वाइन लिये थे। सन्तोष श्रीवास प्रेम खटीक की आईडी पर एजेन्ट का कार्य करता है तथा साथी उमेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल व सचिन यादव के साथ मिलकर ग्राहकों को जोडना व उनसे क्वाइनों का लेनदेन कर आनलाइन सट्टा खिलवाता था तथा प्राप्त लाभ का 30 प्रतिशत अपने साथियों में बाँटता था झाँसी में पुलिस की सख्ती बढ़ गयी थी जिसके कारण गाँव देहात में आकर बिरजू श्रीवास उर्फ गोविन्द के मकान पर सेटअप तैयार कर आनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। लाभ का प्रतिशत एडमिन प्रेम खटीक तथा निहाल को 70 प्रतिशत मिलता था हमारे 30 प्रतिशत लाभ में से ही मकान मालिक बिरजू श्रीवास उर्फ गोविन्द को हिस्सा मिलता था।

उन्होंने बताया कि वह लोग यूपीआई आईडी एक्सिस बैंक खाता संख्या 5643 यूपीआई jiagrawal5555@okaxis, BOB AC 4277 UPI- bhaukalhai@ptyox, SBI AC 8919 UPI r2924112@oksbi, SBI AC 7676 UPI sabmohmay@ptyex, BOB AC 4589, यूनियन बैंक AC 9265 UPI 9452573726@hyex, Axis baink AC 8863 UPI mohammedk3512@ptaxis, IDBI AC 2431 UPI himanshusrivas0016@okicici, SBI AC 8656 UPI himanshusrivas001@okhdfc, PNB AC 0976 UPI ankalpnbs@axl, HDFC AC 5965 UPI ankalhdfc@ybl, कोटक महिन्द्रा बैंक AC 2478 UPI ankalkotak@ybl की विभिन्न आईडी से बैंक सम्बन्धी लेन देन करते थे तथा अब तक कुल 396208 (तीन लाख छियानवे हजार दो सौ आठ) चिप्स / क्वाईन्स का लेनदेन किया गया था। पुलिस के मकान मालिक बिरजू उर्फ गोविंद और सट्टा माफिया प्रेम नारायण उर्फ प्रेम खटीक की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि प्रेम खटीक का सट्टा सिंडिकेट झांसी के साथ मध्यप्रदेश में भी फ़ैला हुआ है। यह पूर्व में पकड़ा जा चुका है। वर्तमान में यह अम्बर ग्राउंड रह कर सिंडिकेट के माध्यम से सट्टा चला रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – निरीक्षक भगत सिंह, प्रशान्त कुमार, रि०आ० गौतम कुमार, सचिन, गौरव कुमार, अंकित, म0का0 साध्वी दुबे थाना बबीना, झाँसी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here