महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया 12 रेल कर्मचारियों को सम्मानित
प्रयागराज/झांसी। सितम्बर माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 12 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सन्तोष कुमार यादव ट्रेन मैनेजर गुड्स/झांसी/झांसी मण्डल, दयाशंकर वरि0 ट्रेन मैनेजर/ प्रयागराज /प्रयागराज मण्डल, ललित मोहन भारद्वाज ट्रेन मैनेजर/टूण्डला/प्रयागराज मण्डल, राजीव कुमार  लोको पायलट- मेल/कानपुर/ प्रयागराज मण्डल, ललित सिंह राणा सहायक लोको पायलट/कानपुर/प्रयागराज मण्डल, एन. के. शर्मा लोको पायलट- मेल/आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल, राकेश कुमार मीना, सहायक लोको पायलट- मेल/आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल, मुकेश चन्द्र मीना, लोको पायलट- मेल/आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल, गब्बर सिंह कोली, सहायक लोको पायलट- मेल/आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल, सरफराज अली, कांस्टेबल/आर.पी.एफ. पोस्ट-महोबा/झांसी मण्डल, विनोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक/आर.पी.एफ. पोस्ट खुर्जा/प्रयागराज मण्डल, राजेन्द्र कुमार, ट्रैक मेन्टेनर /मुरैना/झांसी मण्डल को सम्मानित किया गया।
राजेन्द्र कुमार ट्रैक मेन्टेनर /मुरैना/झांसी मण्डल को सितम्बर के लिए माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार दिया जाना प्रस्तावित है। राजेन्द्र कुमार ने मानसून गश्त के दौरान समय लगभग 6.15 बजे देखा गया कि किमी 1288/34-36 पर हेतमपुर-धौलपुर डाउन खण्ड में अत्यधिक वर्षा के कारण सेस कट गयी है जिससे ट्रैक असुरक्षित हो गया। इन्होंने ट्रेन सं0 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस को रोका व पीडब्ल्यूआई को सूचना दी गई। इस प्रकार त्वरित कार्यवाही करके एक संभावित दुर्घटना को रोका गया।