लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई 

झांसी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि आर एस कुशवाहा व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान लोकनायक के चित्र पर माल्यार्पण उपरांत उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर विचार विचार व्यक्त किया।

समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रभारी आर एस कुशवाहा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के द्वारा देश मे लाई गई सत्ता परिवर्तन की क्रांति से प्रेरणा लेकर समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संतसिंह सेरसा, अरविंद वरिष्ठ, झाँसी विधानसभा अध्यक्ष शकील खान, जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, जितेन्द्र यादव जीतू, प्रकाश यादव एड., आशेन्द्र यादव, सौरभ अहिरवार, आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव विजय कुशवाहा ने किया।