झांसी । बुद्ध पूर्णिमा एवं रविदास जयंती पर भारतीय बौद्ध संघ के जिला कार्यालय आर .आर .नेत्र परीक्षण केन्द्र आवास विकास शिवपुरी रोड, झांसी पर विचार गोष्ठी राकेश जयसवाल अध्यक्षता एवं मंडल प्रभारी अशोक विलगइया व ग्राम प्रधान पालर धर्मेन्द्र यादव के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुई।
विचार गोष्ठी का शुभारंभ भगवान बुद्ध की मूर्ती एवं रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया जिसमें भगवान विष्णु के नवे अवतार भगवान बुद्ध के जन्म ,शिक्षा ,परिनिर्वाण ,सिद्धांतों पर पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। गोष्ठी में बुंदेलखंड प्रभारी कुसुम साहू ,बुंदेलखंड अध्यक्ष रीता ओझा ,जिला महामंत्री अभीनव यादव ,जिला मंत्री रामेश्वर प्रसाद मोदी ,सुभाष पुरवार जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा चौबे, जिला उपाध्यक्ष महिला अनीता कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष डां आदित्य साहू द्वारा विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए आभार व्यक्त किया गया।