झांसी। झांसी कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम आईएमए भवन में किया गया। यह कार्यक्रम देश के सुप्रसिद्ध एवं सदी के महागायक कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर निवर्तमान महापौर झांसी महानगर,रामतीर्थ सिंघल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व मेयर राम तीर्थ सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जेसीएस संस्था के संस्थापक अरुण भाटिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, नगर के संगीत प्रेमियों से संस्था की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की एवं संस्था के मुख्य उद्देश्य ‘स्मार्ट नागरिक स्मार्ट समाज’ से सभी को अवगत कराया।

इस अवसर पर नगर के जाने माने गायकों द्वारा किशोर कुमार के 24 हिट गीतों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का शीर्षक गीत ‘ये शाम मस्तानी’ अजय सिसोदिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। झांसी जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम द्वारा अजनबी तुम जाने पहचाने से लगते हो, प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त पतंजलि के संचालक रवि कांत दुबे, व्यवसाई सुरजीत भुसारी, मुकेश गोयल, पवन श्रीवास्तव, राजू राज, वीर सिंह, अमित तिवारी, एवं अविनाश दीक्षित, श्रीमती मीनू ढल आदि संस्था के अन्य सदस्यों ने भी अपनी शानदार सुरमई प्रस्तुतियां दी।
अतिथियों व कलाकारों का आभार संस्थापक सदस्य कुमार विपिन अग्रवाल ने व्यक्त किया। किशोर चक्रवर्ती एवं आनंद सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

महेश विश्वकर्मा, उमेश दुआ, जितेंद्र जोशी, अभय अग्रवाल, व बृजेंद्र श्रीवास्तव ने व्यवस्था में विशेष सहयोग प्रदान किया। संस्था के स्थाई सदस्य अशोक अगवाल काका, विनोद मिश्रा, दिनेश यादव व श्रीमती शुभा दुबे के अतिरिक्त नगर के संगीतप्रेमी, व्यवसाई, वैज्ञानिक एवं कई डॉक्टर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।