सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता सेमिनार -2023 

झांसी। झांसी मंडल पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन 30 अक्टूबर से 05 नवंबर तक थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे “Say no to corruption; commit to the Nation” पर किया जा रहा है। इसके तहत 31 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में सतर्कता सेमिनार में सतर्कता विभाग, उत्तर मध्य रेल, प्रयागराज से आये उच्चाधिकारियों सहित वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उ.म.रे. डी.के. सिंह, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (ट्रैफिक) डॉ. जीतेन्द्र कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजिनीयरिंग) गुंजन श्रीवास्तव, मुख्य सतर्कता अधिकारी (स्टोर) आई जे कटियार और उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इलेक्ट्रिकल) कृष्णकांत ने झांसी मंडल के समस्त अधिकारियों को सतर्कता से सम्बंधित विषयों पर जानकारी दी और रेलवे की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, जबावदेही एवं उत्तरदायित्व के महत्व पर बल दिया गया।
सेमिनार में विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतर्कता जागरुकता से सम्बंधित समस्याओं एंव उनके निवारण की जानकारी को केस स्टडीज के माध्यम से प्रस्तुत किया गया एवं रेल अधिकारियों की सतर्कता सम्बंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। सेमिनार में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) विवेक मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर डी मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश निगम सहित अन्य सभी शाखा अधिकारियों ने सेमिनार में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया। सतर्कता के विषय पर ही वर्कशॉप के ऑडिटोरियम में सुपरवाइजर्स को भी वरिष्ठ उप महाप्रबंधक द्वारा संबोधित कर सतर्कता से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की ।