झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि कानपुर-लखनऊ खंड के जैतीपुर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्न रेलगाड़ियों को निरस्त, रेगुलेट, रिशेड्यूलिंग अथवा स्टॉपेज में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
गाड़ियों का निरस्तीकरण-
1. गाड़ी संख्या 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-लखनऊ पैसेंजर 29.07.2025 से 02.08.2025 तक निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 51814 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पैसेंजर 29.07.2025 से 02.08.2025 तक निरस्त रहेगी।
गाड़ियों का रेगुलेशन
1. गाड़ी संख्या 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-लखनऊ पैसेंजर 23.07.2025 को 75 मिनट के लिए झाँसी मंडल में रेगुलेट की जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी 23.07.2025 को 30 मिनट तथा 29.07.2025 से 02.08.2025 तक 90 मिनट के लिए झाँसी मंडल में रेगुलेट की जाएगी।
3. गाड़ी संख्या 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस 27.07.2025, 29.07.2025 तथा 30.07.2025 को 75 मिनट के लिए मध्य रेलवे, 75 मिनट के लिए पश्चिम मध्य रेलवे तथा 60 मिनट के लिए झाँसी मंडल में रेगुलेट की जाएगी।
4. गाड़ी संख्या 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 28.07.2025 को 75 मिनट के लिए मध्य रेलवे, 75 मिनट के लिए पश्चिम मध्य रेलवे तथा 60 मिनट के लिए झाँसी मंडल में रेगुलेट की जाएगी।
गाड़ियों के ठहराव में परिवर्तन-
1.गाड़ी संख्या 51814 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पैसेंजर का 23.07.25 से 28.07.25 के मध्य जैतीपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
नोटः ट्रेनों की समय-सारणी से सम्बन्धित जानकारी हेतु हेल्पलाइन 139 या Rail Madad Mobile App या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का प्रयोग करें।