30 को करेंगे संरक्षा आयुक्त विस्तृत निरीक्षण 

झांसी। 29 नवंबर को प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे सतीश कोठारी द्वारा झाँसी मंडल के नव विद्युतिकृत ऊसरगांव – चौंराह रेलखंड का विद्युतीकरण तथा दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया | इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी  इंस्टालेशन खम्बे, OHE, TSS सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी | सभी संस्थापनों के कार्य गुणवत्ता की परख उपरान्त आज ही देर शाम तक उक्त रेल खंड पर  निरीक्षण विशेष गाडी से 110 किमी प्रति घंटा का स्पीड ट्रायल भी किया गया है |

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से मुख्य बिजली वितरण इंजिनीयर यतेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (विद्युत) आरवीएनएल सत्येन्द्र कुमार, उप मुख्य बिजली इंजिनीयर (TRD) एस सी तिवारी सहित झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अशोक प्रिय गौतम सहित अन्य शाखाधिकारी उपस्थित रहे |

30 नवंबर को उक्त रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ़ खान द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण से पूर्णतः संतुष्ट होने पर उक्त रेलखंड संचालन हेतु उपलब्ध हो जायेगा | जिससे रेलों का पारागमन को अत्यधिक सुगमता तथा गति मिलेगी |