झांसी| समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है, स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ध्वस्त है, भाजपा सरकार द्वारा झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं, उत्तर प्रदेश अब समस्या प्रदेश बन गया है | स्वामीनाथन की रिपोर्ट अभी तक लागू नहीं की जा रही है किसानों को लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है, भाजपा सरकार ने बिचौलियों को छोड़ रखा है, प्याज का मूल ₹80 किलो के पार हो गया , व्यापार पूरी तरह चौपट है |

. सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपने स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को 10 वर्ष पूर्ण होने को है, व प्रदेश में लगभग 7 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं वह अपना वादा भूल रही है, हर वर्ष 2 हजार करोड़ रोजगार देने की बात करने वालों ने अब तक 2 करोड लोगों को नौकरियां नहीं दी, पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। युवाओं के साथ छलावा करने का कार्य किया गया, पूरे प्रदेश में झूठे आंकड़े दिखाए जा रहे हैं , जनता सब समझ रही है इसलिए अब जनता भाजपा सरकार को घेरने का कार्य कर रही है उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ध्वस्त है पूरे प्रदेश में डेंगू से मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है जितनी कोरोना काल में भी नहीं थी सही आंकड़े छुपाए जा रहे हैं, झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह किया जा रहा है , इतनी भारी समस्या के कारण उत्तर प्रदेश अब समस्या प्रदेश बन चुका है। अस्पतालों में बैड नहीं मरीज का स्ट्रक्चर में इलाज हो रहा अच्छा इलाज नहीं करवा पा रही जनता।

उन्होंने बताया कि भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा का पुत्र इलाज के अभाव में मौत के आगोश में चला गया। उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ा फिर भी वह अपने पुत्र को नहीं बचा सके। जनपद झांसी के ग्राम पूछ में सैकड़ों की संख्या में फूड प्वाइजन से उपचार नहीं मिल रहा यहां तक की एक मरीज की जान भी चली गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष बराबर पीड़ितों का हाल चाल जान रहे हैं, जो भी मदद हो रही है उसे हर संभव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धर्म जाति के आधार पर भाजपा सरकार कार्रवाई कर रही है, जनता को सामाजिक न्याय नहीं मिल रहा ओबीसी के 27% आरक्षण पर डाका डाला जा रहा, भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म कर रही है और झूठी बात बता रही है। भाजपा सरकार के समय उपभोक्ता परेशान, किसानों को डेढ़ गुना मूल्य नहीं मिल रहा सबसे ज्यादा उत्पादन उत्तर प्रदेश में ही होता है 10000 करोड़ किसानों का पिछला बकाया अब तक नहीं मिला। बुंदेलखंड में तिलहन की खेती होती है उसे भी बिचौलियों की जेवो में भरकर किसानों के साथ डाका डाला जा रहा है 172000 शिक्षामित्र का हाल नहीं लिया जा रहा अपनी आवाज बुलंद करने पर उन पर फर्जी मुकदमे लगाकर फसाया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहा हैं। कानून व्यवस्था चौपट है। मोहम्मद आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता है उनके और परिवार के साथ पार्टी खड़ी है उन्होंने कहा कि प्रदेश का मतदाता समाजवादी पार्टी के साथ है , झूठे को बाहर कर सपा सरकार बनाने जा रही है उन्होंने मतदाताओं से अपील की अपने वोटो को संभाल कर चेक करते रहे आखिरी मतदाता प्रशासन तक नजर बनाए रखें , पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी धर्म जाती पक्षपात से ऊपर उठकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी|

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संत सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक सतीश जतरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश पटेल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग , महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, पूर्व मंत्री अजय सूद, विजय कुशवाह, अरविंद वशिष्ठ, विजय झासिया, आरिफ खान सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे|