सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

0
25

140 बच्चों ने प्रतिभाग हेतु पंजीकरण कराया

झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में 21 मई से 5 जून तक बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बच्चों को आत्मरक्षा, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, डांस एवं शतरंज जैसे विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक कार्मिक अधिकारी आदेश कुमार मिश्रा रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत इंस्टीट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा उन्होंने सचिवीय प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि आदेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी प्रतिभागी शिविर में पूरे मनोयोग एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा मोबाइल फोन से दूरी बनाकर अपनी प्रतिभा एवं कौशल के विकास पर ध्यान केंद्रित करें।

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में कुल 140 बच्चों ने प्रतिभाग हेतु पंजीकरण कराया है, जो बच्चों एवं अभिभावकों के उत्साह को दर्शाता है।

इस अवसर पर अभिषेक रायकवार, शहजाद खान, विक्रांत दुबे, संतोष कुमार वर्मा, अजमत सिद्दीकी, महेंद्र साहू, मयंक वर्मा, केदार मीणा, तनवीर आलम, मृदुल गुप्ता, नवीन मिश्रा, अरविंद कुमार, नितिन मिश्रा एवं अतहर निहाल सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष स्वर्ण सिंह ठाकुर द्वारा किया गया तथा अंत में उपाध्यक्ष शोभाराम राय ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here