झांसी। विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुसाईं पुरा झांसी विद्यालय प्रांगण में आयोजित दीपोत्सव में सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने दीपावली पर्व से संबंधित जैसे शुभ-लाभ, वॉल हैंगिंग, कलश, बंधनवार, दीप आदि बनाकर उनकी प्रदर्शनी लगाई।

इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि डा0 सुमन पूनिया पत्नी जोगेन्दर कुमार डी0आई 0जी0 झांसी परिक्षेत्र ने बच्चों द्वारा बनाई गई वस्तुओं व हुनर की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हें आशीर्वचन दिए एवम प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये।
इस अवसर पर विद्यालय में श्री राम सीता जी के स्वरूप की आरती प्रस्तुत की गई जिसके माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका भूमिका गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य अंजना सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नेहा सिंघल व विद्यालय की अध्यापिकाएं रंजन सक्सेना ,रेनू गांगिल ,संगीता अवस्थी , अनुष्का शर्मा, पूनम मकराडिया ,साक्षी अरोड़ा, अंकित सोनी आदि उपस्थित रहे।