मृतक के परिजनों ने लगाया आरोप, जांच जारी 

झांसी। जिले में चिरगांव में धान बेचने एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की मौत का जिम्मेदार उसकी प्रेमिका को ठहराया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

जिले के बड़ागांव थानान्तर्गत बाबल टाड़ा निवासी किसान लगभग 35 वर्षीय चंदन सिंह कुशवाहा की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। चंदन के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। उसके मामा अपनी मां और बच्चों के साथ रहते थे। वह झाड़-फूंक का काम भी करते थे। एक रिश्तेदार ने बताया कि इसी बीच उसके मामा की एक महिला से दोस्ती हो गई थी। महिला का घर आना-जाना शुरु हो गया। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे।

दो दिन पहले चंदन धान की फसल बेचने के लिए चिरगांव मंडी गये थे। जहां वह उसी महिला के घर चले गए। गत दिवस उन्हें बताया गया कि चंदन की हालत बिगड़ गई और वह चिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती है। इससे पहले वह अस्पताल पहुंचते उनकी मौत हो चुकी थी। मामा की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि वही है। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।