झांसी। पिछले माह मेडिकल कॉलेज में पत्नी द्वारा अपने डॉक्टर पति को प्रेमिका के साथ पकड़ कर शिकायत की थी में नया मोड़ आ गया है। डाक्टर ने पत्नी को छोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी जानकारी लगने पर पीड़िता महिला पुलिस को लेकर मेडिकल कालेज पहुंच गई।

महिला का कहना है कि उसका मायका फर्रुखाबाद है। वह अपने भाईयों के साथ यहां (झांसी मेडिकल कॉलेज) आई है। लगभग एक वर्ष पहले उसकी शादी झांसी मेडिकल कालेज में कार्यरत एक डॉक्टर के साथ हुई थी। शादी से पहले वह कानपुर सीएमओ कार्यालय में कार्यरत था। शादी के समय हर लड़की की तरह उसे भी कई सपने देखे थे। लेकिन यह सपने कुछ समय बाद ही चकनाचूर हो गए।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से सम्बंध है। जिस कारण वह उसे अच्छे से नहीं रख रहा है। अक्सर के साथ मारपीट करता है उसे घर से निकाल दिया है। पिछले महीने मेडिकल कालेज में उसने अपने पति को रंगेहांथ पकड लिया था। जिसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई। उसका पति अब छोड़ना चाहता है, वह जाये तो जाये कहां। पुलिस इस पहेली को लेकर परेशान है।