जामनी नदी में डूबकर झांसी के दो किशोरों की मौत

0
147
Oplus_16908288

झांसी/निबाड़ी मप्र संवाद सूत्र। झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलीगोल मोहल्ला निवासी हाफिज 17 वर्षीय अकरम और हाफिज 16 वर्षीय शहजाद शुक्रवार को जामनी नदी के घाट पर नहाते समय डूब गए। इस घटना से पूरे इलाके मे मातम पसर गया, घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। ओरछा में पोस्टमार्टम उपरांत उनके शव घर आने पर भरी हुजूम उमड़ा है।

मप्र के निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जामनी नदी में नहाने गए झांसी के दो नाबालिग युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और पर्यटक चौकी पर तैनात गोताखोर मौके पर पहुंचे और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले। स्थानीय पर्यटक गोताखोर पुष्पेंद्र केवट उर्फ झगडू और मुकेश केवट ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया।

मृतकों की शिनाख्त झांसी के मोहल्ला अलीगोल निवासी 16 वर्षीय शहजाद उर्फ आसिफ खान और 17 वर्षीय अकरम बहाजुद्दीन के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक जामनी नदी में नहा रहे थे, तभी वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया।

नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था हांसिए पर 

ओरछा की बेतवा और जामनी नदी में डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। तीन दिन पहले भी पृथ्वीपुर निवासी विवेक सोनी उर्फ किट्टू की नहाने के दौरान पैर फिसलने से मौत हो गई थी। इन लगातार हो रहे हादसों के बाद नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सतर्कता में लापरवाही को लेकर लोगों ने चिंता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here