आईपीएल सट्टा सिंडिकेट का सर्वर प्रोवाइडर इंदौर का सॉफ्टवेयर इंजीनियर हत्थे चढ़ा 

0
83

लैपटॉप-मोबाइल फोन बरामद

झांसी। झांसी पुलिस द्वारा आईपीएल सट्टा सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए चलाई जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के क्रम में इंदौर मप्र के ऐसे इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है जो खाईबाड़ी करने वाले बड़े बड़े सट्टेबाजों को किराए पर ऑनलाइन बैटिंग एप का सर्वर प्रोवाइड कराता था। थाना नवाबाद, स्वाट टीम और चिरगांव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद कर लिए। आरोपी से पुलिस ने दो सट्टा वेबसाइट भी बंद कराई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अरीवा नोमान ने पुलिस लाइन में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा ऑनलाइन बैंटिंग एप पर आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाकर संगठित अपराध कारित करने वाले अभियुक्त के सम्बन्ध में थाने में दर्ज मुकदमे में प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त साफ्टवेयर इंजीनियर शिवेश चव्हाण पुत्र अशोक चव्हाण निवासी एम-48 बीडा नगर सेन्ट पेट्रिक स्कूल के सामने हीरा नगर कलाली के पीछे इन्दौर मध्य प्रदेश को झांसी में इलाहाबाद बैंक चौराहा से झांसी होटल के बीच से गिरफ्तार कर लिया। यह सटोरियों का सर्वर प्रोवाइडर था। उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन सैमसंग ग्लैक्सी एस-25 अल्ट्रा रंग सिलेटी व वीवो टी-5 प्रो रंग आसमानी व एक अदद ASUS कम्पनी का लैपटॉप सिल्वर कलर का बरामद किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके द्वारा ऑनलाइन बैटिंग एप का सर्वर प्रोवाइड कराया जाता है। उसने बताया कि इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड नीरज गोस्वामी है और वह जेल में बंद सट्टा किंग शुभम उपाध्याय के गिरोह का सदस्य है।

पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अब तक की गई कार्यवाही में ऑनलाइन बैटिंग एप से सम्बन्धित डोमेन Dbmw99.com व Gorahh247.com के जरिये आनलाइन सट्टा खिलाने वाले गेम डेवलपरः- नीरज गोस्वामी पुत्र उपेन्द्र गोस्वामी निवासी पीको वाली गली खण्डेराव थाना कोतवाली जिला झांसी, सर्वर प्रोवाइडरः- शिवेश चव्हाण पुत्र अशोक चव्हाण निवासी एम-48 बीडा नगर सेन्ट पेट्रिक स्कूल के सामने हीरा नगर कलाली के पीछे इन्दोर मध्य प्रदेश उम्र करीब 41 वर्ष (गिरफ्तार), सर्वर किराये पर लेना वाला- सोहन शर्मा पुत्र बद्रीप्रसाद शर्मा निवासी पन्ना लाल गोलकुआं थाना कोतवाली जिला झांसी, सुपर मास्टर एजेन्ट (मुख्य सोर्स) शुभम उपाध्याय पुत्र स्व० नरेन्द्र मोहन उपाध्याय निवासी तिलियानी बजरिया थाना कोतवाली जिला झांसी, ब्रोकर – विजय बाधवा पुत्र वासुदेव बाधवा निवासी मकान गल्ला मण्डी रोड सिंधी कालोनी थाना नवाबाद जिला झांसी, मास्टर एजेन्ट/एजेन्ट- नितिन अग्रवाल पुत्र कैलाश चन्द्र अग्रवाल निवासी डडियापुरा बडागांव गेट बाहर हैं।

वांछित अभियुक्तगणः- पप्पू यादव उर्फ पप्पू चिकना उर्फ वीरेन्द्र यादव पुत्र बादाम सिंह निवासी उन्नाव गेट बाहर थाना कोतवाली झाँसी, पंकज राय पुत्र विनोद राय निवासी तलैया छनियापुरा, सौरभ लिकधारी पुत्र दिनेश लिकधारी निवासी मानिक चौक थाना कोतवाली झांसी, सोनू चढ्ढा पुत्र अज्ञात निवासी किदवई नगर कानपुर, हरीश कुमार पुत्र स्व. बृजलाल निवासी पनकी कानपुर नगर, आकाश चंचलानी पुत्र राकेश चंचलानी निवासी द्वारिका कॉलोनी बडागांव गेट बाहर थाना कोतवाली झाँसी, सुमित साहू पुत्र कोमल निवासी नगरा थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी, रोशन मुंशी पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात, नीरज गोस्वामी पुत्र उपेन्द्र गोस्वामी निवासी पीको वाली गली खण्डेराव थाना कोतवाली जिला झांसी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक नवाबाद रवि श्रीवास्तव, उ0नि0 मोहित कुमार, का0 भूपेन्द्र कुमार, रि0का0 जितेन्द्र कुमार थाना नवाबाद जनपद झाँसी, स्वाट टीम प्रभारी मय टीम, थानाध्यक्ष चिरगाँव मय टीम शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here