सौतेली बहू से थे अवैध संबंध, सास के देख लेने पर हुआ विवाद 

झांसी। जिले के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय व्यक्ति ने आत्मग्लानि से विषाक्त खा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के अपनी सौतेली बहू से अवैध संबंध के उजागर होने पर बेटे और पत्नी ने चरित्र पर उंगली उठाते हुए विवाद किया था।

मृतक के पुत्र का कहना है कि जब वह लगभग 4 या 5 वर्ष का था तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। इधर मृतक की भी पत्नी की मौत हो गई थी। जिस कारण परिवार की सहमति से दोनों की शादी हो गई थी। शादी के बाद मृतक और अपनी मां के साथ वह रहता था। इस दौरान मृतक और मां ने उसकी शादी करा दी। शादी के बाद उसका एक बेटा भी है। वह गांव से बाहर दिल्ली में मजदूरी करता था।

बेटे का आरोप है कि जब वह दिल्ली से घर आता था तो उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा करती थी। पता करने पर मालूम हुआ कि उसकी पत्नी और पिता के बीच अवैध सम्बंध है। ससुर व बहू के रंगरेलियां मनाते सास ने भी पकड़ा था। इस पर विवाद भी हुआ था। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। मां-बेटे ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। यहां तक कि परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। धीरे-धीरे यह मामला घर के बाहर पहुुंच गया। जिसके बाद चरित्र पर उंगलियां उठने से मृतक काफी परेशान रहने लगा। आशंका जताई जा रही है इसी बदनामी के कारण उसने विषाक्त खा लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।