प्रयागराज । UMRKS द्वारा प्रयागराज मण्डल में स.महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व मे जन सम्पर्क अभियान चलाया गया जिसमे मण्डल और सभी शाखाओं के पदाधिकारी, डेलिगेट मौजूद रहे।

इस दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने के लिये भारत सरकार को नोटिस और ज्ञापन दिया गया था इसी संबध में 22 नवंबर को दिल्ली के जन्तर-मन्तर में भारतीय मजदूर संघ व भारतीय रेल मजदूर संघ और उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के आवाह्न पर पूरे देश से लाखों की संख्या मे कर्मचारीगण एकत्रित हो कर विशाल प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारीगण दिल्ली चलें।
रूपम पाण्डेय ने बताया कि प्रदर्शन में 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी एकत्रित होंगे, सरकार को यह सोचना होगा कि एक बहुत बङा हुजूम न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में है। इसका असर अगामी चुनाव पर पङेगा। पूरे देश में लगभग 50 लाख कर्मचारी से अधिक है तथा एक कर्मचारी के परिवार में लगभग 10 लोगों का वोट होता है, इस हिसाब से वोट देखा जाये तो 50×10= 5 करोङ वोट पर असर पङेगा।
सम्पर्क अभियान में ए.के राय, बृजेश चौहान, अजय सिंह, प्रह्लाद कुमार, मण्डल संगठन मंत्री सभाजीत चौबे, राजकुमार दास, अमरेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार सोनी, लाला रंजय कुमार अम्बष्टा, प्रभार कुमार, आशीष मिश्र, धुर्व नदंन, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।