विधायक रवि शर्मा द्वारा दोनों प्रोजेक्ट को पर्याप्त धनराशि देने का आश्वासन
झांसी। 23 मई को साहू समाज का प्रतिनिधिमंडल व्यापारी नेता संतोष साहू के नेतृत्व में विधायक रवि शर्मा से मिला व नगरा प्रेम नगर स्थित साहू धर्मशाला में एक हॉल निर्माण एवं आतिया तालाब स्थित मां कर्मा धाम की संपूर्ण छत पर शेड का निर्माण कार्य विधायक निधि द्वारा कराए जाने का अनुरोध किया।
समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि दोनों भवनों का उपयोग साहू समाज एवं अन्य सभी समाज के निर्धन परिवारों को सामुदायिक केंद्र के रूप में शादी इत्यादि कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराया जाता है ताकि फिजूल खर्ची पर रोक लगे इन भावनों को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए समय-समय पर कार्य कराए जाते हैं।
विधायक रवि शर्मा ने आश्वस्त किया कि अति शीघ्र एस्टीमेट बनवाकर पर्याप्त धनराशि जनहित के दोनों प्रोजेक्ट के लिए अनुमोदित की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान उप सभापति प्रियंका साहू, पार्षद बाल स्वरूप साहू ,जिला साहू समाज के महामंत्री अविनाश माते, भाजपा नेता अरुण साहू, बुंदेलखंड शटरिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू ,आवास विकास नंदनपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण साहू, सिविल डिफेंस से राजकुमार साहू, महेंद्र साहू, नितिन साहू ,अनिल कुमार साहू ,धनीराम साहू, रामबाबू साहू ,पवन साहू, गजेंद्र साहू नगरा आदि सम्मिलित रहे।














