प्राइवेट लाइन मैन कर रहा था रक्सा फीडर पर काम दौड़ा करण्ट, दर्दनाक मौत

0
62

साथी तड़पता छोड़ रफूचक्कर हो गए 

झांसी। झांसी के रक्सा फीडर पर शटडाउन लेने के बाद खम्भे पर काम कर रहे लाइनमैन को उस समय करंट लग गया जब लाइन में अचानक करंट दौड़ा। करंट लगने के बाद खम्भे से गिरने के कारण लाइनमैन की मौत हो गई। इसकी सूचना अधिकारियों व पुलिस को दी गई।

जिले के रक्सा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ढीकोली निवासी रोहित बिजली विभाग में प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करता था। शनिवार की रात लगभग 11:30 बजे नन्दनपुरा सब स्टेशन से निकले फीडर की लाइन ट्रिप हो गई। सूचना मिलने पर गड़बड़ी की जांच को निकले रोहित ने पेट्रोलिंग करते हुए आठोन्दना गांव में एक फॉर्महाउस के पास फॉल्ट तलाश लिया।

फाल्ट ठीक करने के लिए उसने फोन पर लाइन का शटडाउन लिया और काम करने के लिए खम्भे पर चढ़ गया। जब वह लाइन ठीक कर ही रहा था। इसी दौरान अचानक सप्लाई चालू हो गई और करंट लगने से रोहित खंभे से नीचे गिर गया। यह देख कर उसके साथी मौके से भाग निकले। वह काफी देर तक वहां पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने जब उसे देखा तो घटना की सूचना रात में सब स्टेशन पर फोन करके दी। पावरहाउस पर रात ड्यूटी में तैनात स्टाफ ने अधिकारियों को घटना के बारे में बताया।

सूचना मिलते ही स्टाफ व अधिकारी मौके पर पहुंचे और रोहित को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटनाक्रम से सनसनी फ़ैल गई। घटनाक्रम के बाद रात में ही अधिकारियों ने पावर हाउस आकर जांच की की तो पाया कि शटडाउन लिया गया था और मशीन से ट्रॉली भी बाहर रखी थी। ऐसे में किसी तकनीकी खराबी के चलते करंट आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रोहित के परिवार में कोहराम मचा है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

आग का गोला बनकर पोल से जमीन पर गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब पांच मिनट बाद ही लाइन चालू हो गई। लाइन चालू होते ही रोहित कंरट की चपेट में आकर आग का गोला बनकर नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से झुलस जाने से नीचे गिरकर तड़पने लगा। उसके साथी यह देखकर भाग निकले। आसपास के लोग यह देखकर घटना स्थल की ओर दौड़े। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here