झांसी। झांसी से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे बाइक सवार दो लोग बबीना हाईवे पर ओवर ब्रिज से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जिसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है।

मृतक का नाम करीब 35 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ सोनू निवासी कोच जनपद जालौन बताया गया। मृतक के मामा संजय कुमार ने बताया कि रविवार को बबीना में उनके साले की शादी थी। शामिल में शामिल होने के लिए उनका भांजा सुमित उनके घर हंसारी आया था। यहां से वह अपने दोस्त संजय के साथ शादी में बबीना गया था। शामिल में शामिल होेने के बाद दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। पीछे से उसका बेटा सौरभ दूसरी बाइक पर जा रहा था। बाइक संजय चला रहा था। जब वह चकरपुर के पास पहुंचे तो मोड़ पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत ओवर ब्रिज से नीचे गिर गए। जिससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सम्बधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजा।

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त की हालत गम्भीर बनी हुई है। हालत गम्भीर होने पर उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है