झांसी। जिले के चिरगांव ब्लॉक के ग्राम करकोस के खेत में विचरण करते 8 फीट लम्बे मगरमच्छ से क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किसी प्रकार मगरमच्छ को काबू में लिया।

जनपद झांसी में चिरगांव ब्लॉक के ग्राम करकोस में रहने वाले अंकित रावत का खेत नहर किनारे है। खेत में लगभग 8 फीट लम्बा मगरमच्छ विचरण करते देखा गया। मगरमच्छ देख क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद किसी प्रकार मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद उसे बेतवा नदी में छोड़ दिया गया। इस पर क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली।