झांसी । 4 दिसम्बर को विद्युत लोको शेड झांसी में NCRES मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवम मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल के दिशा निर्देशन में एसी डीजल शाखा की यूथ विंग का गठन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य शाखा सचिव गजेंद्र साहू एवं संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह परिहार का रहा। चुनाव प्रक्रिया का संचालन राजकुमार द्वारा किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से यूथ विंग शाखा अध्यक्ष पवन दुबे, शाखा सचिव महेश कुशवाहा , संगठन मंत्री आशीष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, सहायक सचिव पद पर सुभाष चौधरी, राहुल लक्षकार, रवि कुमार, फरीद हसन, मुनिराज मीना, उपाध्यक्ष पद पर अंकुश परिहार, चंद्रवीर, विनय चंदेल, देवेंद्र, सुनील बनाए गए।

महिला यूथ विंग शाखा सचिव अंजू शर्मा एवं महिला शाखा अध्यक्ष अंजू सचान के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनाई गई। सभा में शाखा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा , वरिष्ठ सदस्य शैलेंद्र रावत, सुनील कुमार, रोशन निरविरिया, मुख्य अतिथि रवि, पंकज रहे ।