Oplus_0

झांसी। जिले के थाना सकरार क्षेत्र के एक गांव में एक कुकर्मी ने दोस्ती में दाग़ लगा दिया। उसने दोस्त की गैर मौजूदगी में घर के अंदर घुसकर उसकी पत्नी संग दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने यह बात अपनी जेठानी को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी घमंडी उसके पति का दोस्त था और उसके पास अक्सर घर आता-जाता था। 21 मई को पति अपने काम के सिलसिले में बाहर चले गए। उसी दौरान आरोपी घमंडी घर पहुंचा और पति के बारे में पूछने लगा। पति के बाहर जाने की बात सुन घमंडी ने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर दिया और धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मार डालने की धमकी देकर भाग निकला।

पीड़िता ने डर की वजह से दोस्ती में दगा की बात पति को नहीं बताई। कुछ दिनों बाद उसने जेठानी को यह बात बताई। यह सुनकर परिवार के आक्रोशित हो गए। पीड़िता की तहरीर पर सकरार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मगरपुर मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया।