आरपीएफ ने साइकिल जागरूकता अभियान चला कर दिया बेहतर स्वास्थ्य का संदेश 

0
66

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में रविवार (24 मई) को जितेन्द्र कुमार शर्मा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल झांसी के निर्देशन में कृष्णानंद तिवारी, सहायक सुरक्षा आयुक्त झांसी के नेतृत्व में 75वें साइकिल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान में भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में रेल सुरक्षा बल झांसी मंडल एवं झांसी परिक्षेत्र के पंजीकृत अधिकारियों तथा बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने साइकिल चलाकर फिटनेस और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

देश में डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों में साइकिल सस्ता विकल्प 

आज देश में डीजल और पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता आर्थिक रूप से परेशान हो रही है। ऐसे समय में साइकिल एक बेहतर और सस्ता विकल्प बन सकती है। अभियान के माध्यम से कहा गया कि यदि छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग किया जाए तो ईंधन की बचत होगी और घर की आमदनी भी बचेगी, जिसे परिवार और अच्छे कार्यों में लगाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here