जीआरपी, आरपीएफ व सिविल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार घंटे में अपहृत मासूम बरामद

0
29
Oplus_16908288

बांदा स्टेशन से अपहरण करने वाला अपहरणकर्ता गिरफ्तार 

बांदा/झांसी। उमरे के बांदा स्टेशन से रविवार को अपहृत दो वर्षीय बालक को जीआरपी बांदा, आरपीएफ, सिविल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विपुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी अनुभाग ने झांसी में मीडिया को बताया कि रेलवे स्टेशन बांदा से लगभग दो वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल सक्रिय हुई सिविल पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने रविवार को गढ़ुआ डेरा नहर, ग्राम महोखर बांदा से एक व्यक्ति को अपहृत दो वर्षीय बालक को लेकर जाते दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन वर्मा पुत्र रामकरण वर्मा निवासी ग्राम लोहारी थाना तिंदवारी जनपद बांदा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से दो वर्षीय अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। बालक के मिलने पर परिजनों की खुशी की सीमा नहीं रही।

इस संबंध में थाना जीआरपी बांदा पर मुकदमा संख्या 29/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। इस दौरान मौका पाकर बच्चे को आपराधिक उद्देश्य से अपने साथ ले गया था। संयुक्त टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से घटना का सफल अनावरण हो सका।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी जीआरपी बांदा शेरे आलम, थाना कोतवाली देहात बांदा के प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी अपनी टीम सहित, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह जीआरपी बांदा, उपनिरीक्षक अतुल कुमार आरपीएफ पोस्ट बांदा तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here