प्रेमिका ने घर बुला कर शादी का दबाव बनाया, प्रेमी ने कर दी हत्या

0
76
Oplus_16908288

चार बच्चों का पिता गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद 

झांसी । टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ाई गाँव में रजनी अहिरवार (35) की हत्या का पर्दाफाश कर उसके प्रेमी रक्षपाल बघेल को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। प्रेमी ने इसलिए कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या की थी क्योंकि वह उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर उसने पास रखी कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और भाग गया था।

पूछताछ में रक्षपाल ने दोनों के बीच के प्रेम संबंध की बात कुबूल करते हुए बताया कि रजनी उस पर दूसरे शहर में जाकर रहने का दबाव बना रही थी। उसकी बात न मानने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कह रही थी। घटना की रात रजनी ने उसे घर बुलाया था। वहां दोनों में विवाद हो गया और उसने कुल्हाड़ी से रजनी की हत्या कर दी। 22 मई को रजनी अहिरवार का खून से सना शव उसके घर से बरामद हुआ था। उसका पति भूपत हरियाणा में रहकर प्राइवेट काम करता था। कभी कभार ही वह घर आता था। रजनी यहां अपने तीन बेटी और एक बेटे के साथ अकेले रहती थी।

पुलिस के अनुसार करीब आठ माह से उसका पड़ोस में रहने वाले रक्षपाल से प्रेम संबंध बन गए थे। रक्षपाल का घर उससे करीब दो मीटर दूर है। रक्षपाल भी शादीशुदा है। उसके भी चार बेटे हैं। रजनी से बात करने के लिए रक्षपाल ने उसे एक मोबाइल फोन भी दिया था। पुलिस के मुताबिक रजनी अब भूपत को छोड़कर रक्षपाल के साथ रहना चाहती थी। वह रक्षपाल से गांव छोड़कर दूसरी जगह रहने का दबाव बना रही थी लेकिन, रक्षपाल को यह मंजूर नहीं था। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। 22 मई को रात करीब 11.45 बजे फोन करके रजनी ने उसे बुलाया था। पूछताछ के दौरान रक्षपाल ने बताया कि उसके पहुंचने पर रजनी फिर विवाद करने लगी। उसने वहां रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया।

रजनी का सीडीआर निकालने पर पुलिस को रक्षपाल का पता चल गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीव कटियार, नियाज खां, रविकांत गोस्वामी, अवध नरेश शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here