झांसी। राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक स्वामी राजराजेश्वर गिरी के द्वारा वरिष्ठ संतों के परामर्श अनुसार झांसी के अंचल अरजरिया को उत्तर प्रदेश का संत सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उन्हें संपूर्ण उत्तर प्रदेश में संगठन को गति देने व गठन करने की जिम्मेदारी दी गई। सभी संत जनों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा की है कि सनातन संस्कृति धर्म के लिए आप जिस गति से काम करते हैं उससे अधिक गति से और ताकत के साथ कार्य करेंगे।