झांसी जीआरपी सर्विलांस टीम की सक्रियता से 218 गुम मोबाइल बरामद

0
55
Oplus_16908288

वर्ष 2026 में 612 मोबाइल बरामद, 70 लाख 75 हजार रुपये के फोन स्वामियों को लौटाए

झांसी। जीआरपी झांसी अनुभाग की सर्विलांस टीम ने विशेष अभियान चलाकर 218 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से ट्रेस किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 26 लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है। सोमवार को गुम मोबाइल फोन मिलने पर लोगों की खुशी की सीमा नहीं रही।

एसपी जीआरपी आफिस में सोमवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जीआरपी झांसी द्वारा कुल 612 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग 70 लाख 75 हजार रुपये है। सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल वापस सौंप दिए गए हैं।

मोबाइल बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस जीआरपी झांसी, हेड कांस्टेबल जगदीश चन्द्र, कांस्टेबल आकाश गंगवार एवं कांस्टेबल दिनेश कुंतल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पत्रकार वार्ता में क्षेत्राधिकारी जीआरपी सलीम खान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here