मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान अमंगल, 5 मजदूरों की मौत

0
63

रेस्क्यू जारी, 3 शव निकाले, दो की तलाश जारी 

पन्ना बुंदेलखंड संवाद सूत्र। बुंदेलखंड के जिला पन्ना की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहरपुरवा में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा होने से अमंगल हो गया। कुआं धंसने से वहां काम कर रहे 5 मजदूर दब गए। इस घटनाक्रम में पांचों मजदूरों की मौत हो गई। ख़बर लिखे जाने तक दो मजदूरों के शव बाहर निकाले लिए गए, जबकि 3 मजदूरों के शव निकालने में टीमें जुटी हैं। घटना स्थल पर रेस्क्यू टीमें जेसीबी के जरिए कुएं से मलबा हटा रही हैं। पन्ना जिला जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र सिंह ने आधिकारिक घोषणा करते हुए 5 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।

10 दिन से चल रहा था कुआं खोदने का काम

अजयगढ़ जनपद के ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में बिन्नू अहिरवार के खेत में बीते 10 दिन से कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक कुएं की भुसभुसी मिट्टी भरभरा कर धंस गई। इस दौरान 5 मजदूर कुएं के अंदर काम कर रहे थे, जबकि दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए हुए थे। इस हादसे में मजदूर चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव और चुनवाद पाल समेत 5 मजदूर मलबे में दब गए।

अभी दो मजदूरों के शव कुएं से निकाले, बाकी की तलाश जारी 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू के दौरान राजकुमार यादव और एक अन्य मजदूर का शव बाहर निकाल लिया गया है, जबकि मलवे में दबे बाकी  मजदूरों की तलाश जारी है।

स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू में जुटे हैं। कुएं ढही हुई मिट्टी के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। मौके पर जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है। मलबा हटाकर मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। ​हादसे का शिकार हुए 3 लोग एक ही परिवार के हैं. ग्रामीणों के मुताबिक कुएं के मलबे में दबे 5 लोगों में पिता, भाई, चाचा, चचेरा भाई और एक अन्य मजदूर शामिल है।

इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। आखिर भुसभुसी और कमजोर मिट्टी वाले इलाके में कुएं की खुदाई किस आधार पर कराई जा रही थी? क्या तकनीकी जांच हुई थी? क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं? अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच और जिम्मेदारों की जवाबदेही पर निगाहें टिकी हैं। फिलहाल हादसे को लेकर अभी प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

हादसे से जुड़ी मुख्य बातें:
अचानक धंसी मिट्टी: मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे पूरी तरह दब गए।
हताहतों की संख्या: मलबे में दबने से 5 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 2 बच्चे भी मलबे में दबे हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से फौरन राहत कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों के जरिए करीब 2 घंटे से अधिक समय तक लगातार मलबा हटाने का काम किया गया।
ताजा स्थिति: प्रशासन की देखरेख में रेस्क्यू टीम ने शवों को बाहर निकाला है और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here