झांसी। भारतीय हलधर किसान यूनियन के तत्वाधान में जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ बुंदेलखंड प्रभारी पंडित अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में दिया गया !
भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने बुंदेलखंड के किसानों की समस्याओं एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा के मुद्दे को पटल पर रखते हुए कहा कि भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी पर दो बार अज्ञात लोगों ने प्राण घातक हमला करने की कोशिश की जिसमें उनकी जान तो बच गई लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा थाना फरिया जनपद फिरोजाबाद पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है!
भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी जो किसान हित में कार्य कर रहे हैं और लगातार उनके प्रोग्राम संपूर्ण भारत में रहते हैं हालत को देखते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए! बुंदेलखंड में किसानों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है और इसके बावजूद भी वह अव्यवस्थाओं के शिकार हो जाते हैं उन्हें समय पर संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं यदि उन्हें समय पर संसाधन उपलब्ध हो तो बुंदेलखंड का किसान भी अच्छी पैदावार कर सकता है और अपनी आर्थिक स्थिति भी सुधार सकता है और राष्ट्र को भी सहयोग कर सकता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है की किसान को समय पर खाद नहीं मिल पाती जिससे समय पर बोनी नहीं होती है और किसान की फसल कमजोर हो जाती है जिस कारण वह आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है और कर्ज में दब जाता है! वहीं दूसरी प्रमुख समस्या बिजली की भी है जब किसान को फसल में पानी लगाने की आवश्यकता होती है तो उसे पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होती है अतः समय रहते पर्याप्त ट्रांसफार्मर एवं विद्युत की आपूर्ति मांग के हिसाब से प्रबंध किया जाए जिससे पानी के कारण उसकी फसल कमजोर ना हो! और किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके!
उक्त अवसर पर प्रभु दयाल साहू, यादवेंद्र यादव, मनीष कश्यप, निखिल पाठक, अभिषेक दिक्षित, अभिषेक कनौजिया, सिद्धार्थ गौतम ,अवध साहू ,अनिल पालीवाल, अरविंद कुमार ,अंजुल पुरोहित, आनंद साहू ,सौरभ ,गौरव सिंह, आलोक ठाकुर, विकास सेंगर ,अमित चक्रवर्ती, हैदर अली आर के अमरया, अनवर अली आदि उपस्थित रहे!