तेज़ आंधी से बाधित OHE को युद्धस्तर पर किया बहाल, कुछ घंटों में रेल संचालन पुनः सामान्य
झांसी/उरई। गुरुवार/शुक्रवार रात जालौन में भीषण आंधी के कारण उरई-भुआ स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर बिजली का टावर गिरने से ओएचई तार टूट गए, जिससे झांसी-कानपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। बनारस से पुणे जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस करीब 18 घंटे तक फंसी रही, जिससे यात्रियों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी।
29 मई की रात उरई में आए भीषण आंधी-तूफान के कारण रेलवे ट्रैक पर कैंटीन का ढांचा और टीन शेड गिरने से ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मुंबई-गोरखपुर और अमृत भारत सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें झांसी-कानपुर रूट पर 6 से 10 घंटे तक रुकी रहीं। इस तूफान के कारण शहर में पेड़, बिजली के खंभे और टीन शेड गिरने से व्यापक तबाही हुई।
मोंठ, एरच रोड व पिरौना स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने से बनारस से चलकर इंदौर जा रही काशी महाकाल एक्सप्रेस करीब घंटे तक खड़ी रहीं तो वहीं सेक्शन में गुजर रहीं मुंबई-गोरखपुर को एरच, कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस को मोंठ व एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस को नंदखास स्टेशन पर रोक दिया गया। जिससे उक्त गाड़ियां डेढ़ से सवा दो घंटे की देरी से चली। वहीं उरई व भुआ के बीच हाइटेंशन तार ओएचई पर गिरने से झांसी-कानपुर रूट की सभी गाड़ियां प्रभावित रहीं।
हाईटेंशन बिजली का टावर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिससे ओएचई तार टूट गए और इस व्यस्त रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। इस हादसे के कारण बनारस से पुणे जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस को आटा कस्बा के पास गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे ही रोक देना पड़ा। रेलवे इंजीनियरों और तकनीकी टीम की भारी मशक्कत के बाद जब ट्रैक को दुरुस्त किया गया, तब जाकर शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री रातभर परेशान रहे। आंधी की वजह से जिले में कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए और बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह पेड़ गिर गए हैं।
तेज़ आंधी से बाधित OHE को युद्धस्तर पर किया बहाल रेल प्रशासन बताया गया है कि 29 मई को रात्रि लगभग 01:15 बजे झाँसी–कानपुर रेलखंड के भुआ–उरई खंड के मध्य किलोमीटर संख्या 1231/14-16 पर तेज आंधी एवं खराब मौसम के कारण उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की हाई टेंशन विद्युत लाइन टूटकर रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन पर गिर गई, जिससे उक्त रेलखंड पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ।
उपरोक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल के अन्य सम्बंधित शाखाधिकारी तत्काल मंडल नियंत्रण कार्यालय पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। तत्पश्चात विद्युत (TRD) विभाग द्वारा त्वरित एवं युद्धस्तर पर राहत एवं बहाली कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
मंडल प्रशासन ने बिना बिलम्ब किये उरई, चिरगांव एवं पुखरायां स्टेशनों से 03 टावर वैगनों को आवश्यक तकनीकी स्टाफ एवं उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना किया। विषम मौसम एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद रेलवे कर्मचारियों ने पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ लगातार कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त OHE प्रणाली को सुरक्षित रूप से बहाल किया।
प्रातः 08:07 बजे OHE पुनः कार्यशील हुई रेलवे की त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप प्रातः 08:07 बजे OHE को पुनः कार्यशील (Functional) कर रेल यातायात बहाल कर दिया गया। झाँसी मंडल के अधिकारियों द्वारा पूरी स्थिति की सतत निगरानी की जाती रही तथा संचालन सामान्य करने हेतु सभी संबंधित विभागों के मध्य समन्वित प्रयास किए गए।
झांसी की ओर आ रही यह ट्रेन रही प्रभावित उक्त घटना के चलते अप दिशा (झाँसी की ओर) में गाड़ी संख्या 12533, 22589, 12108, 15029, 19168 एवं 12512 तथा डाउन दिशा (कानपुर की ओर) में गाड़ी संख्या 01079, 19305, 20103, 12534 एवं 11109 सहित कुल 11 यात्री ट्रेनों तथा एक मालगाड़ी का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहा।














