कांग्रेसी बोले- दलित बेटी के दर्द पर मौन है सरकार

0
72
Oplus_16908288

पीड़िता से मिलने पहुंचे अजय राय तो बौखलाई भाजपा : बृजेन्द्र व्यास 

झांसी। महोबा की एक दलित छात्रा के अपहरण, 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखने, दुष्कर्म और अमानवीय अत्याचार की घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद सरकार का कोई प्रतिनिधि पीड़िता के घर तक नहीं पहुंचा, जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पीड़िता का दुख साझा करने उसके घर पहुंचे और परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस का कहना है कि अजय राय को पीड़िता के घर जाने से रोकने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन वह परिवार से मिलने पहुंचे। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस मानवीय कदम से इतनी बौखला गई कि प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अजय राय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू करा दिए गए। इतना ही नहीं, सरकार के मंत्री और विधायक भी खुलकर विरोध में उतर आए और उनकी संपत्ति की जांच की मांग करने लगे।

कांग्रेस नेताओं ने इसे हास्यास्पद बताते हुए कहा कि अजय राय का सार्वजनिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी रहा है। पार्टी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में आगरा नगर निगम द्वारा निजी बिजली कंपनी टोरेंट के 430 करोड़ रुपये माफ किए गए हैं। इसके पहले भी हजारों करोड़ रुपये पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया गया और बदले में राजनीतिक चंदा लिया गया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने “काम लो, चंदा दो” की नीति लागू कर रखी है और ईडी व आयकर छापों का इस्तेमाल वसूली के हथियार के रूप में किया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार में साहस है तो अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की भी निष्पक्ष जांच कराए, जिससे पिछले नौ वर्षों के भ्रष्टाचार और लूट की सच्चाई सामने आ जाएगी।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मिड-डे मील, सड़क निर्माण, अस्पतालों की दवाइयों, मनरेगा और अयोध्या विकास कार्यों तक में भ्रष्टाचार व्याप्त है। पार्टी का कहना है कि भगवान राम की नगरी अयोध्या को भी भाजपा सरकार ने नहीं छोड़ा और विकास कार्यों के नाम पर जमकर धन उगाही की गई।

पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास ‘डमडम महाराज’ और कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट देशराज रिछारिया ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिपाही हैं और सार्वजनिक जीवन में पूरी पारदर्शिता रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी एजेंसी से जांच कराई जा सकती है, लेकिन उसी एजेंसी से भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की जांच भी होनी चाहिए। अंत में इदरीस खान ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here