झांसी। जे एफ आर ओ पी एस/एन एफ आई आर/एन सी आर ई एस के आव्हान पर एन पी एस रद्द कर पुरानी गारंटीकृत पेंशन बहाली की मांग को लेकर अनवरत जारी क्रमिक भूख हड़ताल में दिनांक 09/10 जनवरी की मध्य रात्रि 00.00 बजे से विद्युत एवं डीजल शेड शाखा, ग्वालियर मुरैना शाखा तथा लाईन शाखा ग्वालियर के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की गई। इस भूख हड़ताल के क्रम को आगे बढाते हुए कारखाना शाखा नंबर एक एवं लोको विद्युत शाखा झांसी ने दोपहर बारह बजे से रात्रि बारह बजे तक जारी किया |

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, मंडल उपाध्यक्ष के एस शुक्ला,जिंसी मैथ्यू, सहायक मंडल सचिव मोहम्मद उमर खान, महेन्द्र सेन, आरती तमोरी सचिव (महिला विंग), राघवेंद्र तिवारी,शाखा पदाधिकारियों में इंद्र विजय सिंह,प्रमोद कुमार, अनिल शर्मा, अश्वनी गोस्वामी,घनश्याम श्रीवास,अखिलेश पाण्डेय, विमलेश पाण्डेय,जे पी सिंह, राजेश साव, कामता रायकवार, अजय कुमार,अजय चौहान,नितिन त्रिपाठी, माधव सोनकर,मनोज जैन, सतीश जोशी, सैय्यद इरफान अली, आमिर खान, ब्रजेन्द्र अहिरवार, विवेक सक्सेना, देवपाल, पवन कुमार, रवि शाक्या, संकेत अग्रवाल, राकेश पुरोहित, प्रिय रंजन, रितुराज, विजय वर्मा, अमर देव, ललित मांझी, जलज कुशवाहा, ब्रजभान कुशवाहा, रामकुमार राय, के के राठौर, नरेश साहू, आकाश साहू, मोहर सिंह, आर के नायर, लक्ष्मी नारायण, मीरा गुप्ता, जाबिद खान, मोहम्मद वसीम, अमित रायकवार, सीताराम, शुभम भिलवारे, अच्छे लाल प्रजापति, दीपक सेन, सुशील चौधरी, शुभम चतुर्वेदी, आई के पाण्डेय, एन के जैन, हरिश्चंद्र डोंगरे, रमाकांत दुबे, मनोज यादव, नवीन कनौजिया, मनीष देव, सुमित वर्मा, अंकित वर्मा, आफताब मंसूरी, शंकर लाल मीना के साथ भारी संख्या में कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल रहे |