ललितपुर में NCRES का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 

0
237

झांसी। NCRES के महामंत्री आरपी सिंह के निर्देश पर NCRES के तत्वाधान में ललितपुर शाखा के द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों के उत्तम स्वास्थ के लिए यथार्थ हॉस्पिटल की सहभागिता के साथ निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन ललितपुर में किया गया ।

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित NCRES झाँसी मंडल के मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंसी सिंह तोमर, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सेन एवं सहायक मंडल सचिव इमरान बेग ने ललितपुर शाखा का मनोबल बढ़ाया और कर्मचारियों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के पूर्णतः आश्वस्त किया। ललितपुर के कर्मचारियों ने इस शिविर के आयोजन के लिए NCRES को बहुत धन्यवाद दिया और बताया कि इस शिविर का आयोजन हम सभी कर्मचारियों के लिए काफी मददगार रहा ।

यह शिविर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहा। इसमें 03 फिजिशियन और महिलाओं के लिए एक गायनेकोलॉजिस्ट उपस्थित रही । इस शिविर आने वाले सभी कर्मचारियों की आर बी एस, ईसीजी, वेट, SPO 2 निशुल्क जांचे कराई गई थी । इस शिविर में लगभग 250 कर्मचारियों ने अपनी जांच कराई और स्वास्थ लाभ लिया ।

इस दौरान संजय सोनकर, प्रशांत मेहरोत्रा, राजकुमार झा, पीयूष प्रसाद, सुदेश यादव, सागर सिंह चौहान, स्कंद भटनागर, ब्रजेंद्र सिंह बुन्देला, संजय चौबे, मनसा राम मीणा, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here