डीआरएम द्वारा झांसी – बेलाताल खंड का निरीक्षण, दोहरीकरण के कार्य का लिया जायजा

0
24

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने झांसी – बेलाताल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोहरीकरण के कार्य का जायजा लिया साथ ही खंड की स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्य और बन रहे गुड्स शेड का भी सघन निरीक्षण किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम बेलाताल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन मास्टर पैनल रूम वर्किंग, कैटरिंग स्टॉल, स्टेशन सर्कुलेटिंग क्षेत्र में इधर-उधर बिखरे फालतू स्क्रैप लोहा वायरिंग आदि का निस्तारण कर स्टेशन पर पड़े अनूपयोगी स्थान को ग्रीन पार्क मैं परिवर्तित करनेके निर्देश दिये। इसके पश्चात श्री कुमार द्वारा घुटई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया I

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन भवन एवं माल गोदाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं माल परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं का व्यापक स्तर पर जायजा लेते हुए वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, वीआईपी रूम, पार्सल ऑफिस एवं बुकिंग ऑफिस की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रोरा स्टेशन का व्यापक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा। उन्होंने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक-3 के निर्माण कार्य का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण प्रगति, गुणवत्ता एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । मंडल रेल प्रबंधक ने प्रेस तथा स्थानीय प्रतिनिधियों से बात की।

श्री कुमार द्वारा निवाड़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, संरक्षा, स्वच्छता एवं परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर भी स्थानीय प्रतिनिधियों से बात की और उनकी मांगों पर कार्य करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर माल स्टैकिंग हेतु निर्माणाधीन व्हार्फ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं माल लदान-सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूरब) आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जे के शर्मा, वारिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर (ब्रांच लाइन) रश्मि गौतम एवं मंडल परिचालन प्रबंधक उर्वशी शेखावत सहित अन्य अधिकारी एवं स्टाफ साथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here