झांसी। स्काउट एवं गाइड उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा जिला प्रशिक्षण केन्द्र में नव वर्ष मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्टेशन निर्देशक झांसी सीमा तिवारी सहायक जिला आयुक्त/गाइड के द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया ।

मेले में स्काउट एवं गाइड के ग्रुपों द्वारा फूड स्टॉल लगाए गए एवम विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव विवेक पुरवार , जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती शशि व्यास, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती नीतू श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण सलाहकार दिलीप बोरकर (कब), मीडिया प्रभारी जिला स्काउट एवं गाइड सुभाष खत्री, दिनेश कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, रवि पटेरिया, अभिषेक कुशवाहा, सिद्धार्थ सहारिया, श्रीमति अनीता श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी , वसीम अहमद, अरविंद कुमार के साथ मण्डल के स्काउट, गाइड एवम रोवर उपस्थित रहे I