मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दतिया स्टेशन व तीसरी लाइन के कार्य का निरीक्षण

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा झांसी मंडल के दतिया स्टेशन पर अचानक सड़क मार्ग से पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिन्हा ने जन सुविधाओं ,अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों तथा स्टेशन स्टाफ को संरक्षा सर्वोपरि का मूलमंत्र दिया। उन्होंने स्टेशन स्टाफ से इंटरेक्शन के दौरान संरक्षा से कभी भी समझौता न करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान तीसरी लाइन के चल रहे कार्य की प्रगति को भी देखा और सभी कार्यों को निर्धारित सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। अमृत स्टेशन के तहत स्टेशन के चल रहे कार्य को भी उन्होंने सघन निरीक्षण किया और कार्यों को तय समय के भीतर पूर्ण करने को कहा।

इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/नॉर्थ सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी , वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवम् दूरसंचार इंजीनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण सहित अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।