झांसी। नाॅर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन EMS-1 कारखाना शाखा झाँसी में मुख्यालय मण्डल मंत्री काॅ. संदीप सिन्हा व केन्द्रीय उपाध्यक्षा उषा सिंह एवं शाखा सचिव के. मुरलीधर अय्यर के नेतृत्व में रेल सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता शाखा कार्यवाहक अध्यक्ष रामकुमार परिहार द्वारा की गई। संचालन कोषाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा किया गया।

समारोह में शाखा मंत्री ने सभी रेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनायें तथा यूनियन परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मण्डल मंत्री संदीप सिन्हा ने कारखाना झांसी से सेवानिवृत्त हो रहे 10 कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनायें दी, साथ ही कारखाना झाँसी के बारे में उपस्थित साथियों को जानकारी दी।
इस अवसर पर मु.मण्डल उपाध्यक्ष मु.मण्डल सहा. सचिव गोपाल रायकवार, शाखा सचिव के.मुरलीधर अय्यर, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष राजा भैया, दयाशंकर यादव, अनिरूद्व सिंह, संजीव परिहार, बृजभषण शाक्या, मदन, के.के. निरंजन आदि उपस्थित रहे। अंत मे शाखा कार्यवाहक अध्यक्ष काॅ. रामकुमार परिहार ने आभार प्रकट किया।