झांसी। एनसीआरएमयू ई एम एस 2 स्टोर ब्रांच झांसी में नए पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान कर उन्हें यूनियन मे कर्मठता से काम करने के लिए प्रेरित किया गया। शाखा में नए बने पदाधिकारियों में कॉ अविनाश सिंह कुशवाहा उपाध्यक्ष सी एम एल आर कारखाना से और कॉ शुभांशू शर्मा उपाध्यक्ष डब्लू ए ओ ऑफिस से बनाए गए।

कार्यकम में सहायक मंडल सचिव कॉ आरपी सिसौदिया, शाखा अध्यक्ष शशी कपूर, मनोज अग्रवाल, दिलीप राठौर, संजय तिवारी, हेमंत कुमार, नाहर सिंह, विजय कुमार, जीतेन्द्र कुमार, आर एस चौहान, हिम्मत सिंह,कमल नयन पांडे,नीरज पाखरे,मो.याकूब, राम नरेश यादव, नरेंद्र देव, देवेंद्र कुशवाहा, विनीत वर्मा, निशांक, हनीफ, संजय श्रीवास्तव, मुकेश मीना, भूपाल सिंह, रमेश कुमार,घुटई आदि शामिल रहे। संचालन शाखा सचिव कॉम जगत पाल सिंह यादव ने किया।