उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन 

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता सम्मेलन में संघ के बैनर तले कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए बताया गया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए भारतीय मजदूर संघ संघर्ष करने को तैयार है।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता मंगेश देशपांडे ने भारतीय रेलवे और भारत के सभी क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ को एल 20 की अध्यक्षता और जिनेवा में जून के प्रथम सप्ताह में आई एल ओ के सम्मेलन में श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला उन्होंने बताया कि रेलवे का मान्यता का चुनाव रेल पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के उन कार्यकर्ताओं ने अपने मन धन और तन से लड़ कर हमें अपनी सेवा करने का अवसर दिया है। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना में जुनूनी और लगनशील कार्यकर्ताओं के योगदान की बात करते हुए बताया कि बोनस की परिकल्पना भारतीय मजदूर संघ की ही थी,1974 की हड़ताल का श्रेय लेने वाले 8 मई 1974के पहले ही जेल में बंद कर दिए गए थे तब भारतीय मजदूर संघ ने ही संघर्ष किया था।

मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग ने विकसित भारत के लिए पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा, प्राकृतिक कृषि, स्वस्थ भारत की संकल्पना और दत्तोपंत ठेंगड़ी के स्वप्नों की बात कही। 2047 का विकसित भारत कृषि ग्राम, गौ संवर्धन और शुद्ध हवा पानी पर आधारित अर्थव्यवस्था का होगा। उन्होंने कर्मचारियों से इस व्यवस्था में योगदान देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ चन्द्र कांत चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों मान्यता प्राप्त संगठनों में 90 वर्ष के वयोवृद्ध नेताओं के कारण युवा नेतृत्व पिछड़ रहा है, भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री ने कर्मचारियों की पेंशन पर अपनी मांग रखने का अवसर दिया था किन्तु थके नेतृत्व ने अवसर खो दिया। 8 वें वेतन आयोग में कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए भारतीय मजदूर संघ संघर्ष करने को तैयार है।

महामंत्री उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ रूपम पाण्डे ने कर्मचारियों के लिए यूएमआरकेएस के प्रयासों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में 40% मत दिला कर प्रथम स्थान पर रखा। ऐ के शुक्ला और दयानिधि मिश्रा ने सभी अतिथियों और रेल कर्मचारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगे आने की अपील की । अंत में अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकता और संघर्ष से ही यूएमआरकेएस /बीआरएमएस की सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकता और संघर्ष से ही यूएमआरकेएस /बीआरएमएस की सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। संचालन राजेश ठाकुरानी ने किया।

सम्मेलन में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ संगठन मंत्री एके शुक्ला, संयुक्त मंत्री बंशी बदन झा, जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला झांसी सोनी दुबे, प्रयागराज से बीरबल, आगरा से नितिन गोयल, कुमार हिमांशु, झांसी से मंडल संयोजक भानु प्रताप सिंह चंदेल, संजीव वर्मा, मनीष बाजपेई, दिलीप कुमार, सीपी शर्मा, विजय हर्ष, हरी मोहन शर्मा, अंकित श्रीवास्तव, राज कुमार थापक, शेखी राम कुशवाहा, नीरज श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, आशा झा, आरती तामोरी, रामलखन, अनिल तिवारी, रविंद रावत, आलोक अग्रवाल, संतोष राठौर अनिरुद्ध आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रयागराज से बीरबल, आगरा से नितिन गोयल, कुमार हिमांशु, झांसी से संजीव वर्मा, मनीष बाजपेई, दिलीप कुमार, सी पी शर्मा, विजय हर्ष, हरी मोहन शर्मा,अंकित श्रीवास्तव, राज कुमार थापक, शेखी राम कुशवाहा, नीरज श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, आशा झा, आरती तामोरी, रामलखन, अनिल तिवारी, रविंद रावत, आलोक अग्रवाल, संतोष राठौर अनिरुद्ध आदि सहित आगरा, झांसी मंडल और रेलवे कारखाना के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।