झांसी। जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत बिजौली में अंडरपास से पहले रेल लाइन के किनारे अज्ञात 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक का हुलिया इकहरा बदन, कद औसत रंग सांवला जो कि काले रंग की बनियान, लाइन दार सफेद शर्ट कत्थई कलर का अंडरवियर पहने हुए बताया गया है। संभावना है कि उक्त व्यक्ति किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत का शिकार बना। प्रेमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने मृतक के बारे में सूचना मोबाइल नंबर 94 54403653 पर सूचित करने करने की अपील की है।