सिटी पैलेस होटल के बेसमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

0
60
Oplus_16908288

झांसी। सिविल लाइन क्षेत्र में चित्रा चौराहा के निकट ग्वाल टोली में तंग गली में स्थित होटल सिटी पैलेस की दूसरी शाखा होटल रिलेक्स के बेसमेंट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे ग्वालटोली मोहल्ला की गली में होटल रिलेक्स के बेसमेंट में बने कमरों सेबेसमेंट में बने कमरों से धुआं निकलने लगा। जब तक होटल कर्मचारी ओर मैनेजमेंट कुछ समझ पाते धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। भीषण आग की लपटों को देख वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी प्रकार घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस अग्निकांड में होटल के बेसमेंट में बने कमरों में रखे गद्दे रजाई, सहित फर्नीचर का लाखों रुपए कीमत का माल जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here