विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा व राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा के प्रयास हुए सफल 

झांसी। जिले के बबीना विधान सभा क्षेत्र में पारीछा में स्थित बुद्ध बिहार के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 247.33 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस धनराशि से बुद्ध बिहार का सौंदर्यीकरण होने से पर्यटन विकास होगा।

यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान सदर विधायक राजीव सिंह पारीछा, राज्यमंत्री हर गोविंद सिंह कुशवाहा, कुमार कश्यप महाथेरों ने देते हुए बताया की बुंदेलखंड का सबसे बड़ा बुद्ध विहार पारीछा में है। उसका सौन्दर्य करण विकास कार्य होने से वहां पर्यटल स्थल बनेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए भंते कुमार कश्यप द्वारा बुद्ध बिहार में देश विदेश से आने वाले अनुयाईयों को देखते हुए वहां का सौंदर्य करण कराने का प्रस्ताव जिला प्रशासन / शासन के समक्ष रखा था। विधायक बबीना राजीव सिंह ने विधानसभा में प्रश्न उठा कर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया साथ ही मुख्यमंत्री, पर्यटन व संस्कृति मंत्री एवं प्रमुख सचिव से व्यक्तिगत मिल कर यहां पर विकास कार्यों को कराने हेतु अनुरोध किया था।

इस पर स्थानीय पर्यटन विभाग द्वारा बुद्ध बिहार पर विकास कार्यों को कराने हेतु आगणन तैयार कर शासन को भेजा था। जिसे शासन ने स्वीकृत करते हुए उसके विकास सौंदर्यीकरण के लिए 247.33 लाख की धनराशि प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी। इस पर उन्होंने शासन का अभिवादन करते हुए हर्ष व्यक्त किया। विधायक ने बताया की इसमें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष/राज्य हरगोविंद कुशवाह का विशेष योगदान रहा। इसके लिए पहली किस्त 197 लाख की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विकास लिमिटेड को अवमक्त कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बौद्ध बिहार पारीछा में विकास कार्य व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे बौद्ध धर्म अनुयायियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और यह रमणीक पर्यटन स्थल के रूप में दर्शनीय होगा